ठाणे: ठाणे पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आनेवाले परिमंडल- १ और परिमंडल ५ में तकरीबन ३२३ शिकायत-कर्ताओं को उनक चारा हुए माल का पुलिस द्वारा चोरों की धरपकड़ करने के जप्त कर वापस लौटाया है। जिसकी कुल कीमत तकरीबन १ करोड़ ६३ लाख रूपए है और इसमें २४३.५६ तोला सोना के जेवरात तथा ६८ वाहन, २२३ मोबाइल, ३५० बोरी अनाज जैसे सामानों का समावेश है। ठाणे में पुलिस राइजिंग डे सप्ताह शुरू है। इसी के उपलक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल कुंभारे के हाथों ठाणे परिमंडल-१ और वागले इस्टेट परिमंडल-५ की सीमा में स्थित विभिन्न पलिस स्टेशनों में दर्ज चोरी के मामलों की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान जप्त किए सामानों को वापस किया गया। परिमंडल-१ के कुल १०९ शिकायतकर्ताओं ७४ लाख ५९ हजार ४८ रूपए का सामान वापस किया गया। जिसमें घरफोड़ी, जबरन चोरी, ठगी सहित विभिन्न मामलों से जप्त किए तकरीबन २६ लाख ४२ हजार ८७२ कीमत का १०८.०६ तोला वजन के सोने के जेवरात, १२ लाख कीमत के ३२ दुपहिया वाहन, १२ लाख कीमत के चार पहिया वाहन, ९ लाख ९० हजार के१० रिक्शा, ५ लाख ८३ हजार २०० रूपए के ४८ मोबाइल, ४५ हजार २५० रूपए नगदी और ७ लाख ६० हजार रूपए कीमत के ३५० बोरी अनाज का समावेश है, जबकि अन्य प्रकार के करीब ३७ हजार ७२६ रूपए के सामान शामिल हैं। इसी तरह परिमंडल-५ वागले इस्टेट के अंतर्गत कुल २१४ शिकायतकर्ताओं को कुल ८७ लाख ६२ हजार का सामान वापस किया गया। जिसमें ३७ लाख ३९ हजार के १३९.५० तोला सोने के जेवरात, ३१ लाख ५५ हजार रूपए कीमत की एक बस, ४ पहिया वाहन, १७ दुपहिया वाहन व रिक्शा और १७ लाख ६८ हजार के कुल १७३ मोबाइल का समावेश है।
राइजिंग डे के अवसर पर पुलिस ने लौटाए चोरों से जप्त किए हुए चोरी के सामान